मात्र 25 मिनट में ही भाजपा की सेंचुरी, सपा भी ज्यादा पीछे नहीं, अखिलेश ने कहा जीत का सर्टिफिकेट लेकर ही वापस आएंगे

0

उत्तर प्रदेश : 4 राज्य में हुए चुनावों का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। इसको लेकर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा 120 सीट पर आगे चल रही है।वहीं, दूसरे नंबर पर सपा का कब्जा है। हालांकि, यह रुझान पोस्टल बैलट की गिनती का है।इसके बाद ईवीएम से वोट की गिनती शुरू होगी।

बीजेपी 120 सीटों पर आगे

ताजा रुझानों में बीजेपी 120 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा 82 सीटों पर आगे है। हॉट सीट गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। वहीं, करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। जबकि सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं। वहीं, कानपुर की महाराजपुर सीट से सतीश महाना आगे चल रहे हैं। अयोध्‍या, मथुरा और काशी में बीजेपी आगे चल रही है।

swatva

चर्चित चेहरे जो पीछे

वहीं, कुछ चर्चित चेहरे जो पीछे चल रहे हैं। उनमें स्वामी प्रसाद मौर्य सपा- पीछे अभिषेक मिश्रा सपा- पीछे, अजय कुमार लल्लू कांग्रेस- पीछे, नीलकंठ तिवारी भाजपा- पीछे,मृगांक सिंह भाजपा- पीछे,अनुराग भदौरिया सपा- पीछे,जय प्रताप सिंह भाजपा- पीछे,OP राजभर सुहेलदेव समाज पार्टी पीछे।

वहीं, इन रुझानों के बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही लौटेंगे।

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए चुनाव 2022 में सात चरणों की दो महीने लंबी मतदान प्रक्रिया सकुशल पूरी करा ली है। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ही संपन्न हुआ। जिसके बाद आज 10 मार्च को रुझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना शुरू हो चुकी है।

चुनाव आयोग ने इस साल 8 जनवरी को यूपी विधानसभा चुनावों का ऐलान किया। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट डाले गए। इन सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान हुआ। 10 फरवरी को पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर, दूसरा चरण 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर, 20 फरवरी को पश्चिम और बुंदेलखंड में तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हुआ।

चौथे चरण में अवध की सीटों पर मतदान 23 फरवरी को हुआ, इनमें लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर वोट डाले गए। इसी तरह पांचवे चरण में 27 फरवरी को 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें व अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here