BJP ने शुरू की सेवा ही संगठन-अभियान 2, सभी प्रदेशों को मिला 17 सूत्रीय टास्क

0

पटना  : कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैल रही है।वहीं इस कोरोना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। भाजपा ने एक बार फिर से ‘सेवा ही संगठन-अभियान 2’ की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है।

देश में आयी हर आपदा का आगे बढ़ कर सामना

वहीं इस कार्यकर्म को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि लोगों की सेवा जनसंघकाल से ही हमारे संगठन का प्राथमिक उद्देश्य रही है। इतिहास गवाह है कि हमारे संगठन ने अस्तित्व में आने के बाद से ही देश में आयी हर आपदा का आगे बढ़ कर सामना है।

swatva

उन्होंने कहा कि कोरोना त्रासदी में जनता की सेवा के लिए भाजपा ने ‘सेवा ही संगठन’ अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत बिहार और देश के कोने-कोने में जरुरतमंदों के बीच भोजन, राशन, मास्क, सेनीटाईजर जैसी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा।

तन-मन से पूर्ण योगदान देने का आवाहन

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे के देश के भाजपा कार्यकर्ताओं से इसमें तन-मन से पूर्ण योगदान देने का आवाहन किया है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी प्रदेशों को 17 सूत्रीय टास्क दिए गये हैं, जिनके अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण शहर केन्द्रों पर 24X7 हेल्पलाइन की स्थापना कर लोगों को आवश्यकतानुसार बेड और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, संक्रमित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था, ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन कैम्पों की व्यवस्था, बुजुर्गो तथा जरुरतमंदों तक दवाई और अन्य सुविधाएं पहुँचाने हेतु विशेष कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, जागरूकता बढ़ाना, मेरा बूथ-कोरोना मुक्त बूथ अभियान का संचालन, प्रवासी मजदूरों की हरसंभव सहायता, मास्क और सेनीटाईजर आदि का वितरण आदि कार्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here