बीजेपी से कम दोषी नहीं नीतीश कुमार : उपेंद्र कुशवाहा

0

नवादा : रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा आज सोमवार क़ो समझो-समझाओ  देश बचाओ यात्रा के तहत नवादा पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नवादा पहुंचते हीं कुशवाहा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए आयोजित मंच से सभा क़ो संबोधित किया।

समझो-समझाओ  देश बचाओ यात्रा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए और एनआरसी के नाम पर केंद्र सरकार और एनडीए लोगों को गुमराह कर रही है। इसमें कहीं से भी भाजपा से कम दोषी नीतीश कुमार नहीं हैं।

swatva

उन्होंने कहा कि आज देश में आर्थिक संकट पर बहस करने, गरीबों के बच्चों को अच्छी तालीम देने, अपराध, बलात्कार आदि पर बहस करने के बजाय दूसरी बातों पर बहस हो रही है। एनडीए द्वारा लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।

यह लाखों विदेशियों को एक साथ नागरिकता देने का कानूनी संशोधन है, जिससे हमारे देश के मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि हर जाति-धर्म के लोगों की हकमारी होगी।

उन्होंने लोगों से इस साजिश को समझने व एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। कुशवाहा ने कहा कि लोगों को यह समझना जरूरी है कि एनआरसी के जरिए भारत के 130 करोड़ लोगों की नागरिकता का सबूत मांगा जाएगा। जो अपने बाप-दादाओं के खेत-खलिहान के कागजात नहीं दिखा पाएंगे, उन्हें विदेशी घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी नागरिकों की सुरक्षा  तो कर रही है, लेकिन देश के लोगों को रोजगार मुहैया कराने और उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए गंभीर नही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here