भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन पटना में होगा

0

पटना: बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी और भाजपा के अतिपिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष जगरनाथ चौहान ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में बताया और कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देना मोदी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। भाजपा सबका साथ सबका विकास में यकीन करती है समाज के शोषित, वंचित और गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित है। प्रेम कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के साथ भद्दा मजाक किया और आज भी वही कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा आयोग का गठन कांग्रेस ने कर तो दिवा लेकिन उसे संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा से दलित पिछड़े नेताओं का अपमान किया। मंडल आयोग की रिपोर्ट का भी कांग्रेस ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि ये बड़े खुशी की बात है कि भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन पटना में होने जा रहा है और पूरे देश से ओबीसी समाज के प्रतिनिधि पटना में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार,  समेत देश के कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, संसद ,केंद्रीय मंत्री भी इसमे शामिल होंगे।

(मानस द्विवेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here