डेढ़ करोड़ की ठगी में भाजपा नेता गिरफ्तार, ओडिशा पुलिस की कार्रवाई

0

पटना/मुंगेर : बिहार भाजपा कार्यसमिति सदस्य बीएम अमरेश को ओडिशा व बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उनके मुंगेर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता की यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग और डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में की है। बीएम अमरेश पर ओडिशा में यह मामला दर्ज किया गया था। इसी सिलसिले में ओडिशा पुलिस बिहार पहुंची और यहां राज्य पुलिस की मदद से उसने मुंगेर में छापा मारकर बीएम अमरेश को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा पुलिस अमरेश को स्थानीय अदालत में आज ही पेश करेगी और फिर कोर्ट से इजाजत लेकर वह उन्हें लेकर ओडिशा लौट जाएगी। जानकारी यह भी मिली है कि गिरफ्तारी से पहले ओडिशा पुलिस ने अमरेश को जांच में सहयोग के लिए कई बार नोटिस भेजी लेकिन वे जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए। अमरेश के खिलाफ ओडिशा में डेढ़ करोड़ की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here