भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाहनवाज के जन्मदिन पर हाईकोर्ट मजार पर की चादरपोशी

0

पटना : भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन का 50वां जन्मदिवस आज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पटना हाइकोर्ट के पास स्थित मजार पर चादर चढ़ाई और उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। बिहार अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुशैल कद्री ने भी मज़ार जाकर उनके लिए चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि यद्यपि मैं इस तरह के आयोजन के पक्ष में नहीं हूं फिर भी कार्यकताओं के लिए हमें इसमें शामिल होना पड़ा। बचपन से ही आरएसएस से जुड़ा हूं और कोशिश रहती है कि ऐसे कार्यक्रमों में और जन्मोत्सव में भाग नहीं लिया जाय। जन्मदिवस हमेशा महापुरुषों का मनाया जाता है। फिर भी बिहार के नेता होने की वजह से और हमारे समुदाय से आने के चलते हम उनका सम्मान करते हैं।
प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामन्त्री अनवर ने बताया कि शाहनवाज हुसैन सिर्फ बिहार के ही नहीं बल्कि देश के बड़े नेता हैं। बिहार अल्पसंख्यक मोर्चा उनके जन्मदिन की उन्हें हार्दिक बधाई देती है। आज अल्पसंख्यक मोर्चा उनके जन्मदिन के अवसर पर मज़ार में चादर चढ़ाने जा रही है। ये हमारे इंडियन कलचर का ये हिस्सा है कि हम अपने से बड़ो के जन्मदिवस मनाते हैं और आज हम यही कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में शाहनवाज भाई मंत्री रह चुके हैं और हम आशा करते हैं कि2019 में जब नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनेगी तो शाहनवाज हुसैन उसमे जरूर महत्वपूर्ण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी संभालते नज़र आएंगे।
(मानस दुबे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here