BJP कार्यकर्ता का नाम गुंडा पंजी में डालने पर भड़के चौबे, दारोगा ने भी की शिकायत

0

बक्सर/पटना : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एक दारोगा ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि बक्सर जिलांतर्गत डुमरांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों लगे जनता दरबार के दौरान मंत्री चौबे ने भोजपुर ओपी के प्रभारी दारोगा राजीव रंजन को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। इसपर भोजपुर ओपी प्रभारी ने डुमरांव थाने में मंत्री चौबे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व डुमरांव में जनता दरबार लगा था। इस दौरान मंत्री चौबे ने दारोगा राजीव रंजन को कहा कि आपकी वर्दी उतर सकती है। बताया गया कि मंत्री जी अवांक्षित तत्वों के रजिस्टर में एक भाजपा कार्यकर्ता का नाम अंकित किये जाने के बारे में दारोगा से दरियाफ्त कर रहे थे।
जनता दरबार के दौरान उस भाजपा कार्यकर्ता ने थानेदार की शिकायत मंत्री अश्विनी चौबे से की। शिकायत के वक्त उक्त दारोगा भी जनता दरबार में मौजूद थे। दारोगा से सवाल पूछने के दौरान मंत्री भड़क गए और कहा कि आप पदाधिकारी हैं तो क्या। आपकी भी वर्दी उतर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here