BJP का JDU को जवाब, कहा- ललन को क्यों देनी पड़ रही सफाई, जनता नहीं विधायक चुनते हैं CM

0

पटना : बिहार में इन दिनों शायद एनडीए के घटक दलों के बीच मनमुटाव की स्थिति बन रही है। बिहार में पहले नंबर की पार्टी भाजपा और तीसरे नंबर की पार्टी जदयू के बीच इशारों ही इशारों में सियासी हमले का दौर जारी है। जहां कल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा यह कहा गया कि नीतीश कुमार किसी के मेहरबानी से सीएम नहीं बनें तो वहीं अब इस बयान को लेकर भाजपा भी चुप नहीं और बेहद करारा जवाब भी दिया।

दरअसल, एनडीए गठबंधन के दो घटक दल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं के बीच 2022 में 2025 की राजनीति को लेकर दोनों दलों के नेताओं द्वारा बयान दिया जा रहा है। गौरतलब हो कि, शनिवार की संध्या जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के तरफ से कहा गया कि नीतीश सरकार किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष की कृपा पर नहीं चल रही है। सरकार जनता की ताकत पर चल रही है और अपने काम बूते जनता का विश्वासपात्र बनी हुई है।

swatva

इधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान पर भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि जब आपकी पार्टी किसी के कृपा से नहीं चल रही तो फिर इसको लेकर आखिर सफाई क्यों देनी पड़ रही है, यह भी बताने का कष्ट किया जाए।

विधायक की कृपा पर मुख्यमंत्री

भाजपा नेता नवल किशोर यादव ने ललन सिंह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे पहले उनको यह बताना चाहिए कि उनको ये सफाई देने की जरूरत क्यों पड़ रही है। किसी ने ऐसा कुछ कहा है क्या? उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं करती है। विधायक सीएम का चुनाव करते हैं और विधायक की कृपा पर हमेशा मुख्यमंत्री रहते हैं। विधायकों के निर्णय के बाद ही कोई मुख्यमंत्री बनता है। नीतीश कुमार शुरू से एनडीए के घोषित उम्मीदवार हैं फिर सफाई क्यों दी जा रही है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि 2025 में क्या होगा ये भविष्य की बात है। उपेन्द्र कुशवाहा को लेकर उन्होंने कहा कि वे 2025 तक जदयू में रहेंगे या नहीं ये क्लीयर करना चाहिए। कुशवाहा को अपने बारे में तय करना चाहिए। कुशवाहा एनडीए में खटपट करवाना चाहते हैं ताकि उनका भाव बढ़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here