भाजपा, जदयू और लोजपा में कौन कहां से लड़ेगा? यहां जानें

0

शत्रु को छोड़ सभी बीजेपी मंत्रियों को टिकट
सिवान, गोपालगंज, औरंगाबाद सांसद पैदल

पटना : एनडीए में सीटों और प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई है। बिहार में एनडीए के लिए कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, यह फाइनल हो गया है। इसके अनुसार जहां बिहार से भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है, वहीं पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा समेत सिवान, गोपालगंज, औरंगाबाद, बाल्मिकी नगर, झंझारपुर के सांसदों का टिकट कट गया है। ये सीटें घटक दल जदयू को दी गईं हैं। पटना साहिब में शत्रुघ्न सिन्हा की जगह आरके सिन्हा को टिकट दिया गया है।

यहां होंगे भाजपा उम्मीदवार

उधर लोजपा ने मोदी कैबिनेट में शामिल किसी केंद्रीय मंत्री की सीट से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। नवादा सीट लोजपा को मिली है, जिसके चलते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय शिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, बांका, छपरा, महाराजगंज, आरा, बक्सर, सासाराम, पटना साहिब, पाटलिपुत्र की सीट भाजपा के कोटे में गई है।

swatva

इन सीटों पर लड़ेंगे जदयू प्रत्याशी

सूचना के मुताबिक वाल्मीकिनगर, झंझारपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, गोपालगंज, सिवान, मुंगेर, नालंदा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, और काराकाट की सीट से जदयू चुनाव लड़ेगा.

लोजपा इन सीटों पर देगी टक्कर

रामविलास की लोजपा को मुंगेर के बदले नवादा सीट दी गई है। जदयू ने जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को चुनाव लड़ाने के लिए लोजपा से मुंगेर सीट ली है। हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई और खगडिय़ा उसकी सीटिंग सीटें हैं, जहां से उसके प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नवादा सीट उसे मुंगेर के बदले मिला है।

ये हो गए बेटिकट

सीट बंटवारे में भाजपा के वाल्मीकिनगर से सांसद सतीश चंद्र दूबे, गोपालगंज से सांसद जनक राम, सिवान से सांसद ओम प्रकाश यादव, औरंगाबाद से सुशील सिंह, पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा और झंझारपुर से बीरेंद्र चौधरी चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही बेटिकट हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here