रामपुर से भी नकवी को बीजेपी ने नहीं दिया टिकट, निरहुआ फिर आजमगढ़ से लड़ेंगे

0

लखनऊ : भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी के लिए संसदीय राजनीति के दरवाजे बंद कर संगठन में काम करने का दायित्व सौंपने का निर्णय किया है। पहले राज्यसभा और अब लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें टिकट से मना कर दिया। भाजपा ने रामपुर सीट से घनश्याम लोधी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। वहीं आजमगढ़ सीट से बीजेपी ने एकबार फिर भोजपुरी स्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव को मैदान में उतारा है।

रामपुर लोस उपचुनाव में घनश्याम लोधी को टिकट

भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा में एकमात्र मुस्लिम चेहरा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी नहीं बनाया। नकवी एक बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं। नकवी अभी राज्यसभा के सदस्य हैं लेकिन उनका कार्यकाल अगले माह समाप्त हो रहा है। चूंकि बीजेपी ने हाल के राज्यसभा चुनाव का उन्हें टिकट नहीं दिया इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी उन्हें रामपुर उपचुनाव में टिकट दे। लेकिन अब लोधी को टिकट दे पार्टी ने उन्हें संगठन संभालने का दायित्व सौंपने का निश्चय किया है।

swatva

आजमगढ़ से ‘निरहुआ’ होंगे बीजेपी प्रत्याशी

रामपुर लोकसभा सीट सपा के आजम खान और आजमगढ़ सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई है। दोनों यूपी विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। भाजपा ने 2019 में आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुकाबले निरहुआ को उतारा था। तब निरहुआ हार गए थे। लेकिन अब उपचुनाव में भी आजमगढ़ से भाजपा ने एकबार फिर निरहुआ को ही टिकट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here