BJP चीफ नड्डा ने बनाई New टीम, इन नेताओं को मिली जगह

2

नयी दिल्ली : 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों में बड़ा बदलाव किया। कई बड़े नेताओं को प्रदेश की राजनीति से दूर रखा गया है तो कई नए चेहरों को प्रमोट किया गया है। जहां बिहार मेें भाजपा के बड़े नेता राधामोहन सिंह को नड्डा की नई टीम में जगह नहीं मिली, वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बेटे को पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। बिहार से किसी को उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया है।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नए पार्टी पदाधिकारियों की लिस्ट में 13 उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महांमत्री, एक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, एक राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। बिहार से पूर्व सांसद आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। 2019 लोकसभा चुनाव में आरके सिन्हा पटना साहिब से ऋतुराज सिन्हा के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन उस समय उनकी जगह रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here