बिहियां निवासी परिवार के 10 लोगों की रामगढ़ में हादसे में मौत

0

पटना/रांची : आज सुबह पटना-रांची एनएच पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में भोजपुर में बिहियां के रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक इनोवा कार पर सवार होकर बिहियां से रांची जा रहे थे। जानकारी के अनुसार रामगढ़ के निकट एक ट्रक ने उनकी इनोवा कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा।
हादसे में इनोवा कार पर सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि रांची में हटिया कॉलोनी निवासी सत्यनारायण सिंह का परिवार अपने पैतृक निवास भोजपुर जिले के बिहियां से मुंडन संस्कार के बाद वापस हटिया लौट रहा था। रामगढ़ के निकट जैसे ही उनका वाहन पहुंचा यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि सभी मृतक भोजपुर जिले के बिहियां के रहनेवाले थे। फिलहाल पूरा परिवार रांची के हटिया में रहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here