अब निर्भर नहीं रहेगा बिहार

0

पटना: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के एजेंडा को मूर्तरूप देने के लिए मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार के नेतृत्व में हुई। बैठक में आत्मनिर्भर बिहार की संकल्पना पर चर्चा हुई और यह तय किया गया कि भाजपा अपनी नीतियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार अगले 5 वर्षों में आत्मनिर्भर बनाएगी।

डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा मैनिफेस्टो बनाने की प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। भाजपा के मेनिफेस्टो समिति के सदस्य बिहार के सभी सदस्य बिहार के विभिन्न कमिशनरी पर जाएगी, त्वरित जनसंवाद करके जनता के प्रमुख मांगों का अध्ययन करेगी और सभी के विचारों के अनुरूप ही दृष्टि पत्र बनाएगी।

swatva

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के समरूपता में बिहार कैसे आत्मनिर्भर बने इस पर गहन चर्चा जनता के साथ कि जाएगी। समिति के बैठक में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार की आर्थिक प्रगति को और तेज करना है, इसकी भी दृष्टि हमारे मैनिफेस्टो में रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने समिति को अपना मार्गदर्शन दिया और कहा कि मैनिफेस्टो में जन भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। समिति के बैठक में सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्र, मिथिलेश तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ऋतुराज सिन्हा, संतोष पाठक तथा पूर्व महाधिवक्ता एस. डी. संजय शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here