सीबीआई से ज्यादा सक्षम है बिहार पुलिस

0

पटना : राज्यसभा सदस्य और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पटना सिटी के मंगल तलाब में बने इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि देश की संस्था सीबीआई से भी अधिक सक्षम है बिहार पुलिस।

बीते दिनों इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन हेड रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार के डीजीपी अपराधियों को पकड़ने के बजाय अपराध ग्राफ दिखाने में लगे हैं।

swatva

इस बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और रूपेश हत्याकांड को लेकर कहा कि यह एक ब्लाइंड केश है। अपराधियों ने कोई सबूत नहीं छोड़ा है। इसलिए थोड़ा समय लग रहा है। बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रहीं हैं।

इसके आगे उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस देश की संस्था सीबीआई से अधिक सक्षम है और बहुत ही जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

वहीं शाहनवाज हुसैन को विधान परिषद उम्मीदवार घोषित करने पर उन्होंने कहा कि जब मैं भागलपुर का सांसद था और उप मुख्यमंत्री बना तो मुझे यह सीट छोड़नी पड़ी थी चुकी शाहनवाज राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं देश की राजनीति को लेकर उनके पास अनुभव भी है ऐसे में इसका फायदा बिहार को जरूर मिलेगा।

वहीं सुशील कुमार मोदी द्वारा बिहार को सीबीआई से अधिक सक्षम बताने के बाद लगातार या सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि यदि सच में बिहार पुलिस सीबीआई से अधिक सक्षम है तो अभी तक 5 दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग हाथ क्यों नहीं लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here