बिहार पुलिस ने दिल्ली पुलिस को किया गिरफ्तार। वजहें जानकर चौंक जाएंगे।

0
A Delhi Police constable was arrested by Bihar Police in Supaul Dist

सुपौल/पटना: देश के प्रशासनिक माहौल में गजब का विरोधाभास छाया है। हाल ही में कोलकाता पुलिस द्वारा सीबीआई के अफसरों को गिरफ्तार किया गया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि बिहार पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस को गिरफ्तार करने का मामला चर्चा में आ गया। प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने सुपौल पहुंची दिल्ली पुलिस खुद ही गिरफ्तार हो गई।

सुपौल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के केएन काटजू थाने की टीम बिहार के सुपौल स्थित चकला निर्मली मोहल्ला में रह रहे नवविवाहित प्रेमी युगल की तलाश में आई थी। युगल खोखा चौधरी के मकान में रह रहा था। गिरफ्तारी के समय लोगों ने दिल्ली पुलिस की टीम से स्थानीय पुलिस को सूचना देने की मांग की। इस पर हंगामा होने लगा। इसी बीच लोगों ने गौर किया कि दिल्ली पुलिस टीम का सिपाही मुकेश शर्मा नशे की हालत में अजीब हरकतें कर रहा था। तत्काल इसकी सूचना उत्पाद विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने ब्रेथ एनालाइजर की मदद से मुकेश के नशे में होने की पुष्टि की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग के प्रकाश राम ने बताया कि मुकेश पहले उत्पाद विभाग को सहयोग नहीं कर रहा था, इससे वहां घंटेभर तक काफी हो—हल्ला भी हुआ।

swatva

बता दें कि दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र स्थित केएन काटजू थाने में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मोबाइल सर्विलांस की मदद से दिल्ली पुलिस ने लड़का—लड़की का लोकेशन पता किया कि वे दोनों सुपौल में रह रहे हैं। इसके बाद एक एएसआई व एक कांस्टेबल की टीम लड़के को गिरफ्तार करने सुपौल आई। लेकिन, दिल्ली पुलिस का सिपाही खुद ही गिरफ्तार हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई पूरी करने के लिए दूसरी टीम भेजी है, जिसमें एक एसआई व महिला पुलिस अधिकारी शामिल है।
उधर, लड़की का कहना है कि किसी ने उसका अपहरण नहीं है, बल्कि वह अपने प्रेमी से कोर्ट में शादी कर चुकी है और बगैर परेशानी के, दोनों साथ रह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here