बिहार ने अपने ‘हीरो’ लाल को बनाया खादी का ब्रांड एंबेसडर, हर शहर में खादी मॉल

0

पटना : गोपालगंज के रहने वाले बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी को बिहार सरकार ने बिहारी खादी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कई फिल्मों में यादगार रोल करने वाले पंकज त्रिपाठी अब बिहार सरकार के लिए काम करेंगे और वे बिहार की पहचान खादी का प्रचार-प्रसार करेंगे।

पंकज मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने बिहार सरकार के ब्रांड एंबेसडर बनने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के उद्योग मंत्री श्याम रजक का आभार जताया। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार खादी के प्रचार-प्रसार के काम को अब और गति मिलेगी। बिहार की खादी देश में खास मानी जाती है। मगर ब्रांडिंग, नई तकनीक और बाजार से सीधे जुड़ाव न होने के कारण यह उतनी प्रमुखता नहीं पा सकी। लेकिन अब सरकार राज्य के हर प्रमुख शहर में खादी मॉल स्थापित करने जा रही है। साथ ही इसके प्रचार—प्रसार के लिए अपनी ही धरती के पंकज त्रिपाठी को लगाया गया है।

swatva

पंकज त्रिपाठी और मंत्री दोनों ने यह उम्मीद जताई कि अब बिहारी खादी को एक नई पहचान मिलेगी और इसे देश के घर—घर में अपनाया जाएगा। इसका फायदा बिहार को मिलेगा साथ ही लोग स्वदेशी सामानों को अपनाने की ओर बढेंगे। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मेरे लिए इससे ज़्यादा खुशी और गर्व की बात क्या होगी कि बिहार का उद्योग विभाग मुझे बिहार में बने खादी का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here