बिहार में भी चक्रवात फानी का दिखेगा असर, कई ट्रेनें रद

0

पटना : बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान फानी का बिहार में भी असर पड़ेगा तथा राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि फानी बेहद गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है। इसे देखते हुए रेलवे ने तटवर्ती राज्यों से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बिहार और ओड़िसा को जोड़ने वाली कई प्रमुख ट्रेने भी कैंसिल हो गई हैं। कई अन्य ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है।

ट्रेनें जो हुईं हैं प्रभावित

फेनी तूफ़ान को लेकर पटना-एरनाकुलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-रामेश्वरम एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। भुवनेश्वर और पुरी की ओर जाने वाली सभी गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। पुरी से हावड़ा तक जाने वाली गाड़ी 2 मई की रात तक रद्द रहेंगी। हावड़ा से चलकर, बेंगलुरु, चेन्नई और सिकंदराबाद तक जाने वाली ट्रेन भी 2 मई की शाम को रद्द हैं। भुवनेश्वर और पुरी के बीच चलने वाली सभी गाड़ियां 3 मई को रद्द रहेंगी।

swatva

ताजा जानकारी के अनुसार कल जब यह तूफान ओडिशा तट पर पहुंचेगा तो इस दौरान हवाओं की गति 175-205 किमी प्रतिघंटे तक हो सकती है। इसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान फानी को लेकर देशभर में अलर्ट जारी कर दिया है। केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अभी तक अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here