बिहार में नई सरकार, नीतीश ने नौवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

1
नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नीतीश कुमार। साथ में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा

पटना: बिहार में पिछले तीन दिनों से चल रहे राजनीतिक रहस्य से पर्दा अंतत: गिर गया। रविवार को दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद भाजपा के साथ बहुमत साबित करने पर संध्या पांच बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस प्रकार वे रेकॉर्ड नौंवी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

राजभवन में चले शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय चौधरी, डॉ. प्रेम कुमार, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री रहेंगे। राजद अब प्रमुख विपक्षी दल होगा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here