बिहार में 97 हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

0

पटना : देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में इस वायरस को काम करने के लिए लॉकडाउन कानून लागू है। देश की जनता खुद को इस वायरस से बचाने के लिए बिना किसी अतिआवश्यक काम के घर से बाहर नहीं निकलने में ही भलाई समझ रही है। इस लॉकडाउन में किसी को भी किसी भी तरह का कोई कठनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए केंद्र सरकार के तरफ से हर राज्यों की सरकार को मदद किया जा रहा है। इस बीच बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता दिख रहा है। राज्य में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिले है जिससे अब राज्य में कोरोना संक्रमित रीजों की संख्या 97 हो गयी है।

नालंदा जिला की रहने वाली है नई पॉजिटिव मरीज

पटना में एक और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। यह एक महिला है। जो की नालंदा जिला की रहने वाली है। जिसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नालंदा से जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ,वह महिला दुबई से लौटे कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। मालूम हो कि नालंदा का यह एक पॉजिटिव मरीज अब तक 10 लोगों को संक्रमित कर चुका है।जिसमें नालंदा के बिहारशरीफ के एक डाक्टर भी शामिल हैं। बिहार में भी पिछले तीन दिनों में हालात काफी बिगड़े हैं। जानकारी हो की पिछले 17 अप्रैल के बाद यहां एक भी पॉजिटिव मरीज स्वस्थ नहीं हुआ है।इसके विपरीत इन्हीं तीन दिनों के अंदर 14 नए मरीज सामने आ गए हैं।

swatva

बिहार में अभी 53 केस एक्टिव

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक राज्य में अबतक 42 लोग कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से ठीक हो चुके हैं। बिहार में अभी फिलहाल 53 केस एक्टिव हैं। बिहार राज्य में अब तक 11339 टेस्ट हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 लोगों की मौत अब तक बिहार में हुई है। इसके साथ ही राज्य में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here