बिहार की जीत पीएम मोदी की देन, मनरेगा से ऊपर उठकर होगा विकास : सांसद

0

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने ट्वीट कर बिहार में NDA की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिन्होंने अच्छी लड़ाई लड़ी उन्हें हतोत्साहित नहीं होना है। एक बात पूरी तरह स्पष्ट हो गया की यह जीत यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की है। प्रधानमंत्री जी के प्रति बिहारवासियों का जो आस्था है यह जीत उसी का परिचायक है।

विवेक ठाकुर ने कहा बिहार को आवश्यकता है मनरेगा से ऊपर उठकर IT और औद्योकीकरण की दिशा में नीतिगत निर्णय लेकर सफल प्रयास का। ज्ञात हो कि Moulding Industry भारत में अभी भी विकसित होने से परे है और बिहार बहुत बड़ा केंद्र बन सकता है। क्योंकि, यहाँ हुनर की कोई कमी नहीं है।

swatva

बिहार में भूले हुए हस्तकला उद्योग को सफलता से व्यवस्थित करने की आवश्यकता

विवेक ठाकुर ने कहा बिहार में भूले हुए हस्तकला उद्योग को सफलता से व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। जैसे परेव में पीतल व कांस का बर्तन, ओबरा का कालीन, समस्तीपुर का सुजनी इत्यादि। यह जनादेश नई उम्मीद और नई सोच के साथ मिला है। इसका आदर करना केंद्र के सहयोग से बिहार के NDA नेतृत्व का प्रथम दायित्व होना चाहिए।

विवेक ठाकुर ने कहा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, बिहार केसरी व विकास पुरूष श्रद्धेय श्रीकृष्ण सिंह जी के सामाजिक न्याय, सुशासन एवं प्रदेश के आर्थिक समृद्धि का पुरानी नींव पर नए निर्माण की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here