Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

Featured Trending पटना बिहार अपडेट

बिहार की भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाई पीएम मोदी से गुहार, जानें क्या है मामला?

पटना : बिहार की रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा बंसल ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बुरी तरह रोते हुए अपने पति पर बेहद संगीन आरोप लगाया है। वायरल फेसबुक वीडियो में नेहा रोते हुए शादी के बाद बदतर हुई अपनी लाइफ के बारे में बताती है कि उसका पति अमेरिका में रहता है और उसने नेहा को शादी के कुछ ही महीनों के भीतर छोड़ दिया है। इसके साछ ही इस वीडियो के जरिए नेहा पीएम मोदी से न्याय और मदद की गुहार कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी से उन्होंने इसमें अपील की है कि वे उसे न्याय दिलायें। उसने वीडियो में बताया है कि उसका पति शादी के बाद से ही उसे बहुत परेशान कर रहा है। नेहा का कहना है कि उसके माता-पिता नहीं हैं। इसलिए शादी के लिए उसने सबकुछ बेच दिया था। आरोप लगाया कि पति कभी उसे अपने घर नहीं ले गया। नेहा का आरोप है कि उसका पति लगातार छह महीने तक उससे खेलता रहा और अब कह रहा है कि वह अमेरिका का नागरिक है।

नेहा ने बताया कि पति कहता है कि उसे पीएम मोदी और भारत के कानून से कोई डर नहीं है। नेहा ने वीडियो में कहा कि ऐसी परिस्थिति में अगर मोदी जी और देश में कोई उमकी मदद नहीं करेगा तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगी। नेहा ने यह भी बताया कि उसका पति अक्सर उसे पीटा करता था। अब नेहा का पति कह रहा है कि वह अमरिकी नागरिक है और पीएम मोदी और भारत के कानून से उसे डर नहीं।