बिहार जो ठानता है, उसे पूरा करता है : अश्विनी चौबे

0

केंद्र सरकार बनाएगी वीर कुंवर सिंह का स्मारक

पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा

आरा : केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि जो बिहार ठानता है, उसे पूरा कर दिखाता है। शनिवार को बिहार की जनता ने इतिहास रच दिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक साथ 78 हजार से अधिक लोगों ने तिरंगा फहराने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव” ऐतिहासिक रहा। 5 किलोमीटर तक लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में लोगों के पहुँचने पर आभार व्यक्त किया।

swatva

उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा वीर कुंवर सिंह का स्मारक बनाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके बारे में और अधिक देशवासी जान सकेंगे और वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महा नायक है, जो सदियों तक देशवासियों को देश भक्ति के प्रति उनका कृतित्व व्यक्तित्व प्रेरित करता रहेगा। शाह ने नवग्रह वाटिका का भी वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय परिसर में उद्घाटन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here