बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डे को ‘पर्सन ऑफ द ईयर‘ से किया जायेगा सम्मानित

0

पटना: देश के 7 करोड़ व्यापारियों की अग्रणी संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश द्वारा बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डे को ‘‘पर्सन ऑफ द ईयर‘‘ के सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं बिहार कैट अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि पाण्डे इस अवसर पर मध्यप्रदेश के 11 लाख से अधिक व्यापारियों को ‘‘व्यापारिक गतिविधियों में पुलिस का सहयोगात्मक रुख‘‘ विषय पर अपना उद्बोधन भी देंगे। बिहार पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डे की चर्चा वेबिनार के माध्यम से 9 सितम्बर 2020, बुधवार को सायं 4 बजे आयोजित किया जायेगा।

swatva

कैट के पदाधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की भीषण महामारी के देखते हुए पूरे देश में व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पडा है। इन 5 महीनों में 19 लाख करोड रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। अब जब सब-कुछ अनलॉक हो चुका है तब इन आर्थिक गतिविधियों को सुचार रूप से संचालित करने के लिए पुलिस का सहयोगात्मक रुख आवश्यक है और इसी विषय पर गुप्तेश्वर पाण्डे जो भारती पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक हैं, वह व्यापारियोें से चर्चा करेंगे।

कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कविता जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रीना गांधी, श्रीमती बबीता डाबर, कैट ग्वालियर महिला विंग अध्यक्ष रितिका गुप्ता, कैट बिहार संरक्षक शशी शेखर रस्तोगी उर्फ़ गुल्लू बाबू, टी आर गांधी, चेयरमैन कमल नोपानी ,महासचिव डा रमेश गांधी, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नन्दन, उपाध्यक्ष मती इन्दु अग्रवाल, अमृता सिंह ने सभी व्यवसाइयों से वेबिनार में जुडने का अनुरोध किया है। वे जूम की लिंक कैट पदाधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here