दही-चूड़ा के बहाने एकजुटता दिखा रही बिहार कांग्रेस

0

पटना : बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के दौरान चूड़ा दही का भोज देने की परंपरा बहुत पुरानी है। इसी परंपरा को निभाते हुए मकर सक्रांति के मौके पर राजनीतिक दलों द्वारा दही चूड़ा का भोज दिया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में कांग्रेस में आपसी मतभेद दूर करने की कोशिश में पूर्व मंत्री अवधेश सिंह के आवास पर भोज का आयोजन किया जा रहा है।

इस दही चूड़ा भोज में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज शामिल हुए हैं।

swatva

वहीं दही चूड़ा भोज के दौरान राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि बीता साल हमलोगों के लिए ठीक नही था। कोरोना के कारण लोगों को परेशानी हुई। लेकीन नए साल में बिहार कांग्रेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी। जो गलतियां हुई हैं उससे हम सीख लेंगे।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कोरोना के देखते हुए इस बार सदाकत आश्रम में दही चूड़ा भोज का आयोजन नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी में हुए आपसी विवाद को लेकर कहा कि कड़वाहट की कोई बात नहीं है जहां 5 लोग होते हैं तो कुछ ना कुछ खटपट होती ही रहती है। कभी कभी कन्फ्यूजन भी हो जाता है। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व के साथ हमलोग एकजुट है।

जानकारी हो कि इससे पहले सदाकत आश्रम हुए कांग्रेस नेताओं की बैठक में नेता द्वारा एक-दूसरे पर कुर्सियां चलाई गई थी। साथ ही कांग्रेस नेताओं के टूटने की भी खबर सामने आ रही थी लेकिन आज मकर सक्रांति के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा आयोजित भोज में एकजुटता दिखाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही बिहार कांग्रेस के नेताओं द्वारा डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here