बिहार के CM लखपति तो डिप्टी सीएम रखती हैं राइफल-पिस्टल…जानें किसके पास क्या?

0

पटना : बिहार सरकार के सीएम, डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसके अनुसार जहां अधिकतर मंत्री करोड़पति हैं। उनके पास लक्जरी गाड़ी फॉर्च्यूनर-इनोवा समेत तमाम सुख सुविधाएं मौजूद हैं। बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर डाली गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाखों की संपत्ति के मालिक हैं जबकि डिप्टी सीएम रेणु देवी अपने पास राइफल और पिस्टल रखती हैं।

मुख्यमंत्री लखपति तो पुत्र निशांत करोड़पति

बिहार सरकार की वेबसाइट से पता चलता है कि सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। वहीं मुख्यमंत्री के पास 16 लाख की चल और 59 लाख की अचल संपत्ति समेत कुल 75 लाख की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास दिल्ली में एक फ्लैट और 13 गाय तथा 9 बछड़े भी हैं।

swatva

बिहार केे मंत्रियों की संपत्ति की गई सार्वजनिक

बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी राइफल और पिस्टल के अलावा लगभग 42 लाख की चल संपत्ति की मालकिन हैं। साथ ही 25 लाख के गहनों तथा बेतिया, फुलवारीशरीफ में जमीन और कोलकाता में 1800 वर्ग फीट के एक मकान की भी वे स्वामीनी हैं। दूसरी तरफ बिहार के दूसरे डिप्टी सीएम ताराकिशोर प्रसाद के पास कुल सवा दो करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 40 लाख की चल और 1 करोड़ 88 लाख की अचल संपत्ति है।

अधिकतर मंत्री करोड़पति, शीला कुमारी बिना गाड़ी के

चौंकाने वाली बात ये है कि जहां बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है, वहीं नीतीश सरकार के छह मंत्रियों के पास 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। जल संसाधन मंत्री संजय झा के पास करीब 15 करोड़ तो पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह के पास करीब 13 करोड़, मुकेश सहनी के पास 11 करोड़ और सम्राट चौधरी के पास भी करीब 11 करोड़ की संपत्ति है। अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास करीब 62 लाख की संपत्ति है।

बिजनेस, खेती और फ्लैट मकान से भी समृद्ध

कई मंत्रियों के पास खेती के लिए अच्छी खासी जमीन है लेकिन मंत्री मुकेश सहनी के पास खेती के लिए कोई जमीन नहीं है। हालांकि उनके पास मुंबई में रहने के लिए और व्यावसायिक जमीन है। बिहार के कई मंत्रियों ने कई बिजनेस में भी निवेश किया हुआ है। कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन ने 1.33 करोड़ का निवेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here