बिहार : BJP सांसद की फिसली जुबान, तेजस्वी को बताया लालू का $%#&

0

पटना : राजनीति में जुबान का काफी महत्व होता है। अगर, थोड़ी सी जुबान फिसली तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है। ताजा मामला जुड़ा है नरकटियागंज से जहाँ, कार्यकर्ता सम्मान समारोह में राज्यसभा सदस्य व भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे तेजस्वी को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। इसी बीच उनका जुबान फिसल गया और तेजस्वी को लालू यादव का लौंडा कह दिया।

सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद सतीश दुबे ने अपने सम्बोधन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लालू यादव जी का लौंडा कहते हुए कहा कि राजद में लालू जी का लौंडा डिप्टी सीएम बनेगा तो कांग्रेस में कभी राहुल अध्यक्ष बनेंगे तो कभी सोनिया गांधी अध्यक्ष बनेंगी। बाकी किसी को इन पार्टियों में जगह नहीं है। लेकिन, भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जंहा नीचे के कार्यकर्ता को भी कब क्या बना दिया जाएगा ये कोई नहीं जानता है।

swatva

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान से मनोबल बढ़ता है और कार्य को गति मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में अबकी बार रिकार्ड धान की खरीदारी हुई है। दिसम्बर महीने से धान की खरीदारी की जा रही है, अभी तक बिहार में 38 लाख टन धान की खरीदारी हुई है। गन्ना में सात रुपया और नौ रुपया प्रति क्विंटल की मूल्यवृद्धि की गई है। अगली बार धान और गेंहू की और रिकार्डतोड़ खरीददारी की जाएगी, जिससे पंजाब के मंडियों में अब बिहार का धान गेंहू नहीं पहुंच पाएगा।

इस कार्यक्रम में नरकटियागंज, चनपटिया रामनगर और बगहा के विधायकों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here