बिहार BJP ने उपाध्यक्ष राजीव रंजन को पार्टी से निकाला

0

पटना : भाजपा ने आज शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन को अनुशासनहीनता के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राजीव रंजन को अगले छह सालों के लिए पार्टी से निकाला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में पार्टी की तरफ से एक पत्र भी जारी कर दिया है। इससे पहले राजीव रंजन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताते हुए एक लेटर लिखा था।

भाजपा ने जारी किया निष्कासन पत्र

भाजपा ने राजीव रंजन के निष्कासन संबंधी लेटर में बताया कि राजीव रंजन पहले भी पार्टी विरोधी बयान दे चुके हैं। इसकी मौखिक जानकारी मिल रही थी। उन्हें ताकीद भी की गई थी। लेकिन वे पार्टी विरोधी बयान देने से बाज नहीं आ रहे थे। इससे पार्टी की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। पार्टी ने उनके इस आचरण को अनुशासनहीनता माना और इसके लिए राजीव रंजन को तत्काल भाजपा के सभी पदों से पदमुक्त किया जाता है।

swatva

राजीव रंजन ने भी लगाए आरोप

इससे पहले राजीव रंजन ने भी पार्टी की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताते हुए एक लेटर भाजपा अध्यक्ष को भेजा था। अपने इस पत्र में उन्होंने पार्टी पर कई आरोप लगाते हुए पीएम मोदी की नीतियों से अलग भटकने की बात कही। उन्होंने पार्टी में पिछड़ा/अतिपिछड़ा व दलित समाज के विरोधी तत्वों के हावी होने का भी आरोप लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here