बिहार बंद बदरंग : महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, जमकर गुंडई

0

पटना : नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ आज वामदलों के बिहार बंद के दौरान बंद समर्थकों ने समूचे प्रदेश में खुलेआम गुंडई की। पप्पू यादव की जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह—जगह पथराव और आगजनी की। कई जगह ट्रेनें रोकी गईं, एंबुलेंस में सवार मरीजों को रोका गया और यातायात में फंसी महिलाओं से बदसलूकी भी की गई। बंद के कारण आम जनजीवन परेशानियों से दो—चार रहा। इस दौरान समूचे बिहार से करीब 70 से अधिक बंद समर्थकों को गिरफ्तार किये जाने की सूचना है।

जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी

बंद के दौरान पटना में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूब उपद्रव किया। पप्पू समर्थकों ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में दुकानें बंद कराने के साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की। खुद पप्पू यादव अपने को बेड़ियों में जकड़ डाक बंगला चौराहे पर गुंडागर्दी करते नजर आए। यहां कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गए।

swatva

बंद विरोधियों ने बंद समर्थकों को खदेड़ा

CAA के मुद्दे पर देश में भ्रम फैलाने वालों को बेनकाब करने के लिए आज बंद के विरोधी भी गोलबंद होकर सड़क पर उतरे। पटना में भाजपा एमएलसी संजय पासवान के नेतृत्व में जब बंद विरोधी गोलबंद होकर डाकबंगला चौराहे पर निकले तो वहां से बंद समर्थक फूट लिये। श्री पासवान ने लोगों को CAA की हकीकत बताते हुए कहा कि इसे लेकर कुछ पार्टियों जनता में झूठ फैलाकर माहौल बिगाड़ना चाह रही हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। ऐसा ही कुछ खगड़िया में समाहरणालय रोड के पास भी देखने को मिला जहां बंद समर्थकों और पब्लिक के बीच झड़प हो गई। वहां दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में 4 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खगड़िया, आरा में भारी उत्पात

जहानाबाद में भी बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया। यहां आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। आरा में भी जाप कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर दुकानोंं को बंद कराया। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया। बिहार बंद के बदरंग होने की खबर दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, बक्सर सभी जगहों से मिली है। इस सभी जगहों पर खुलकर पथराव, आगजनी, महिलाओं से छेड़छाड़ की खबरें मिली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here