बिहार : एमएलसी चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान, 7 अप्रैल को आएगा रिजल्ट

0

पटना : स्थानीय प्राधिकार कोटे से खाली बिहार विधान परिषद की सीटों को लेकर चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर 4 अप्रैल को वोटिंग होनी है। आयोग ने बताया कि चुनाव को लेकर 9 मार्च अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की आखिरी तिथि 16 मार्च होगी।

वहीं, 17 मार्च को स्क्रूटनी होगी। नामांकन वापसी की आखिरी तिथि 21 मार्च है। 4 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वोटिंग होगी। 7 अप्रैल को नतीजे आएंगे और 11 अप्रैल तक चुनाव की सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा।

swatva

कब तक नीतीशे कुमार… क्यों छोड़ेंगे कुर्सी?

 

विदित हो कि एमएलसी चुनाव को लेकर राजद ने अपने सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इस बार राजद वाम दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस अकेले चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। इसके अलावा चिराग पासवान भी अकेले चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। वहीं, एनडीए में भाजपा जदयू और पशुपति कुमार पारस की पार्टी चुनावी मैदान में है। 24 सीटों में से भाजपा 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जदयू 11 और पशुपति कुमार पारस एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

2015 का गणित

पटना और कटिहार से निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते थे। बाद में पटना से रितलाल यादव राजद तो कटिहार से अशोक अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा

औरंगाबाद, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण, पूर्णिया, मधुबनी, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। कटिहार और सहरसा के प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हुए, इसके बाद यह संख्या 13 हो गई।

जदयू

नालंदा, गया, बांका, मुजफ्फरपुर और नवादा से जदयू की जीत हुई थी। बाद में भोजपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण से जीते प्रतिनिधि जदयू में शामिल हो गए, इसके बाद यह संख्या 9 हो गई।

राजद और अन्य

राजद भोजपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और मुंगेर सीट पर जीत दर्ज की थी। 2020 के विस चुनाव से पहले भोजपुर और मुंगेर के जीते हुए उम्मीदवार जदयू का दामन थाम लिया। इसके बाद यह संख्या 2 रह गई। लोजपा और कांग्रेस का इन 24 सीटों में से कोई अस्तित्व नहीं बचा। दोनों दल के एक-एक प्रतिनिधि भाजपा और जदयू में शामिल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here