मुख्यमंत्री NITISH पर बड़ा आरोप, कहा – रहता है हाथ में चिलम और आंख में धुंआ

0

पटना : पिछले दिनों जदयू नेता नितीश कुमार ने एनडीए से अपना नाता तोड़ महागठबंधन में शामिल हो गए और बिहार के राज्यपाल के पास इनके सहयोग से सरकार चलाने का प्रस्ताव पास करवाकर 8वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया। वहीं,इधर सत्ता से दूर होने के बाद भाजपा नेताओं का गुस्सा अब तेजी से नीतीश के खिलाफ आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक भाजपा विधायिका ने नीतिश पर बड़ा आरोप लगाया है।

भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा है कि हमलोग नीतीश कुमार के बारे में सब जानते हैं। वो बिना चांदी के चिलम से गांजा पिए विधानसभा की कार्यवाही में नहीं बैठते। उनके साथ में हमेशा चिलम रहता है।इसके आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में चिलम और आंख में धुंआ है।

swatva

नीतीश कुमार मेहरारू यानी औरत

भागीरथी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार चांदी का चिलम रखते हैं। इसी चिलम से गांजा पीते हैं। नीतीश कुमार जब तक गंजा नहीं पीते हैं, तब तक वो विधानसभा में अंदर नहीं बैठते हैं। वो विधानसभा की कार्यवाही से उठते है तो भी सबसे पहले अपनी लॉबी में जाते हैं और वहां गंजा पीते हैं। भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश को मेहरारू यानी औरत कहते हुए कहा कि वे इधर की बात उधर करने में माहिर हैं। उनका अब कोई विश्वास नहीं करता है।

गौरतलब हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से बहार निकल गये हैं। इससे पहले वह भाजपा के सहयोग से बिहार में अपना साशन चला रहे थे। जबकि उनकी पार्टी बिहार में तीसरे नंबर भी पार्टी बन कर रह गई है, इसके बाबजूद इनको एनडीए से अलग होने के बाद महागठबंधन में शामिल होने के बाद भी मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला और इस तरह से उन्होंने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किया। वहीं,इसके बाद पूरे राज्य में भाजपा की ओर से सीएम नीतीश के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।इसी कड़ी में पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड मुख्यालय में बीजेपी के द्वारा जनादेश के विश्वासघात में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने यह बयान दिया है।

बहरहाल, अब देखना यह है कि अपने सबसे बड़े नेता पर इस तरह का आरोप लगने के बाद जदयू के तरफ से क्या जवाब आता है और क्या उनके जवाब का समर्थन उनके सहयोगियों द्वारा किया जाता है या नहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here