भाजपा में वापसी करेंगे बाबूलाल मरांडी! खरमास के बाद फैसला संभव

0

रांची/पटना : झारखंड एकबार फिर राजनीतिक उथल—पुथल के संकेत मिल रहे हैं। इसे दो घटनाओं के एक साथ जन्म लेने और उनके क्लाइमैक्स पर एकसाथ खरमास बाद पहुंचने की अटकलों के कारण हुआ है। इसके तहत राज्य के पूर्व सीएम और झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एकबार फिर अपने पुराने घर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

श्री मरांडी के भाजपा में शामिल होने को इस संयोग से जोड़कर देखा जा रहा है कि कल रविवार को जहां भाजपा ने अपने विधायक दल के नेता का चयन टाल दिया, वहीं कल हीं झाविमो ने अपनी कार्यसमिति को भंग कर दिया। यही नहीं, भाजपा और मरांडी, दोनों ने खरमास के बाद अपने—अपने कार्यक्रम करने की बात कही। अब दोनो ही पार्टियों के खरमास समाप्त होने के इंतजार को राजनीतिक हलकों में महज संयोग से कहीं आगे देखा जा रहा है।

swatva

JNU में गुरिल्ला अटैक करने वाले नकाबपोश कौन? लेफ्ट-राइट दोनों पिटे

मरांडी की पार्टी फिलहाल हेमंत सोरेन सरकार को समर्थन कर रही है। ऐसे में मरांडी के विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की भी संशय मे हैं। इन दोनो विधायकों के भी कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गईं हैंं। हालांकि, भाजपा और मरांडी अभी खरमास का बहाना बना इन अटकलों पर कुछ भी स्पष्ट बोलना नहीं चाह रहे, लेकिन दोनों ही ​पार्टियों के सूत्रों ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं। फिर यह तो सिर्फ पुराने साथी के अपने घर लौटने की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here