भोजपुरी की देशी गायिका देवी को भाया विदेशी दूल्हा

0

छपरा : बिहार की देशी भोजपुरी गायिका देवी को विदेशी दूल्हा भा गया है। इस बात का खुलासा खुद देवी ने एक मीडिया इंटरव्यू में किया। देवी का जीवन साथी सात समंदर पार ब्राजील का रहने वाला है। उसका पूरा नाम फैब्रिशियू है जिससे वे बहुत जल्द विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि देवी ने अभी उसे सिर्फ अपना ब्याय फ्रेंड बताया है जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है।

देवी के अनुसार अगर सब ठीक रहा तो शादी की रस्में भी पूरी हो जाएंगी। दोनों के बीच पिछले एक माह से दोस्ती चल रही है। हमारी संस्कृति अलग—अलग है। इसलिए अभी हम एक दूसरे को जानने—समझने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जब हमें यह लगेगा कि हम ठीक से एडजस्ट कर लेंगे, तब शादी करेंगे। देवी ने लालू पुत्र तेजप्रताप की शादी का हवाला देते हुए कहा कि शादी के बाद इस तरह का कलह होना बिना सोचे समझे शादी का नतीजा है।

swatva

मालूम हो कि देवी छठ पर्व को लेकर अपने गृह नगर छपरा पधारी हैं। छठ पर वे अपना नया एलबम लाॅन्च कर रही हैं। इससे पहले वे कई मशहूर और हिट गाने गा चुकी हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर थिरकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here