भोजपुरी फिल्मों के जुबलीकुमार निरहुआ भाजपा में, अखिलेश को देंगे टक्कर

0

पटना/लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी नेताओं—अभिनेताओं की पहली पसंद बन गई है। जैसे—जैसे लोकसभा चुनाव के विभिन्न चरणों में नामांकन की तारीख निकट आती जा रही है, भाजपा का दामन थामने वाले नेेताओं—अभिनेताओं की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है। कल भाजपा में शामिल होने वाली अभिनेत्री और सपा की पूर्व सांसद जयाप्रदा के बाद आज इस कड़ी में नया नाम भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ का जुड़ा है। उत्तर प्रदेश से खबर आयी है कि भोजपुरी फिल्मों के जुबलीस्टार कहे जानेवाले अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ ने आज भाजपा ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली।

आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

दिनेश निरहुआ यूपी में आजमगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। निरहुआ के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा कुछ दिनों से चल रही थी और आज उन्होंने विधिवत भाजपा का दामन थाम लिया। सूत्रों के अनुसार निरहुआ को भाजपा आजमगढ़ से लोकसभा का टिकट दे सकती है, जहां समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव मैदान में होंगे। मुलायम सिंह की सीटिंग सीट पर अखिलेश यादव इस बार ताल ठोंक रहे हैं। भाजपा ने यहां उन्हें घेरने के लिए भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव पर दांव खेलने का मन बना लिया है।

swatva

भोजपुरी गायक से अभिनेता तक का सफर

निरहुआ यूपी के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में पैदा हुए थे। शुरुआत में वे भोजपुरी गाने गाते थे। लोगों ने उनके गानों को खूब पसंद किया और भोजपुरी में उनकी पहचान बन गई। 2003 में हिट एलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ ने उन्हें सुपरहिट बना दिया और उनकी इंट्री भोजपुरी स‍िनेमा में हो गई। फिर तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और भोजपुरी बेल्ट में उनकी एक खास पहचान बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here