भोजपुर और बांका में मुखिया की हत्या, विरोध प्रदर्शन

0

पटना : सोमवार की देर रात बिहार में दो अलग—अलग घटनाओं में दो मुखिया की हत्‍या कर दी गई। पहली घटना भोजपुर में हुई जहां गड़हनी थाना क्षेत्र के संहगी गांव में देर रात अपराधियों ने मुखिया अरुण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह आरा—सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में बांका जिले में एक मुखिया की हत्‍या कर फेंका हुआ शव बरामद हुआ है।

गड़हनी में तनाव

भोजपुर के गड़हनी में मुखिया अरुण सिंह की हत्या के बाद तनाव फैल गया है। बताया जाता है कि अरुण सिंह गांव के ही अनिल सिंह के दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच अपराधी वहां आये और मुखिया को गोली मारकर फरार हो गए। इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

swatva

बांका में भी मुखिया की हत्या

दूसरी घटना में बांका जिले के अमरपुर, फतेहपुर गांव के मुखिया रविन्द्र दास की हत्‍या कर दी गई। मुखिया रविन्द्र का शव मंगलवार की सुबह सबौर के सरधो में फेंका मिला। सरधो गांव में मुखिया की बेटी और बहन की ससुराल है। वे सोमवार को बेटी की ससुराल गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here