भोजपुरी फिल्म में हीरो बनना चाहते थे अनंत, बन गए रीयल विलेन

0

पटना : छापेमारी के दौरान बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास से मिली निजी डायरी से उनके जीवन के कई रहस्यों से पर्दा उठने लगा है। उसमें कई सफेदपोशों के नाम तो हैं हीं, भोजपुरी फिल्मों से जुड़ी कुछ नामचीन हस्तियों के भी नाम हैं।
कुछ वरीय पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अनंत ने अपनी दौलत का निवेश भोजपुरी फिल्मों में भी किया। पाटलिपुत्र काॅलोनी स्थित उनके आवास और होटल पर भोजपुरी के कुछ सितारे अक्सर एकत्र होते थे। डायरी में कुछ लेनदेन के मामले भी कोडवर्ड में लिखित पाये गए हैं।

कई भोजपुरी फिल्मों में लगा है अनंत सिंह का पैसा

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि इस बात की भी जांच चल रही है कि भोजपुरी सितारे उनसे किन कारणों से मिलने आते थे। रंगीन और बिंदास अंदाज में जीने वाले अनंत ने कई बार पाटलिपुत्र स्थित अपने होटल में कुछ सितारों को बुलाया। इस बात की तस्दीक सीआईडी स्पेशल ब्रांच ने भी की है।
सूत्रों ने बताया कि अनंत एक होशियार बिजनेसमैन भी हैं। उनकी बेनामी संपत्ति तथा भोजपुरी फिल्मों में लगे काले धन की जांच भी की जा सकती है। उनके फैले आर्थिक साम्राज्य की जांच बिहार पुलिस की जद में नहीं आती। लिहाजा, पुलिस प्रारंभिक जांच के बाद मामले को ईडी में दे सकती है। पुलिस का मानना है कि उसने ब्याज पर भी भारी धन पटना के व्यावसायियों और नेताओं को दे रखा है। उनमें ठेकेदार भी शामिल हैं।

swatva

हैंड ग्रेनेड और एके-47 ने बना दिया रीयल विलेन

Image result for ak 47 anant singhदिलचस्प बात यह कि एक बार अनंत सिंह ने खुद एक भोजपुरी फिल्म में हीरो बनने की ख्वाहिश पाॅलीवुड से की थी। पर, भोजपुरी नायकों ने उन्हें खलनायक बनने की सलाह दी थी। वे मान भी गये थे। शूटिंग साईट भी बाढ़ के आसपास तय कर ली गयी थी। लेकिन विडंबना देखिए ति अब हैंड ग्रेनेड और 47 के मामले में अनंत रीयल विलेन बन गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here