भारतीय पद्धति से तैयार हो रहा नेशनल कैलेंडर, इन्हीं तिथियों से अब मिलेंगी छुट्टियां

0

केंद्र सरकार देशभर में भारतीय कैलेंडर लागू करने की योजना बना रही है। इसको लेकर इसी महीने रूप-रेखा तैयार की जाएगी। एक ही त्योहार को लेकर अलग-अलग संभाग में अलग-अलग दिन छुट्टी देनी पड़ती थी, जिसे अब खत्म करने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक देशभर में एक समान तिथि, त्योहार तय करने के लिए केंद्र सरकार की पहल पर नेशनल कैलेंडर तय किया जाएगा। इसके लिए उज्जैन में अप्रैल महीने में 2 दिन देशभर के ज्योतिषी, पंचांगकर्ता, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, केंद्रीय विज्ञान प्रोद्योगिकी विभाग, विज्ञान प्रसार, भारतीय तारा भौतिकी संस्थान, विज्ञान भारती, धारा, मध्य प्रदेश विज्ञान-प्रोद्योगिकी परिषद, विक्रम विश्वविद्यालय, पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय और खगोल विज्ञान से जुड़े विद्वान जुटेंगे।

swatva

भारतीय कैलेंडर को मान्यता मिलने के बाद इसका फायदा यह होगा कि विभिन्न अंचलों से पंचांगों के कारण व्रत-त्योहार, तिथि आदि को लेकर पैदा होने वाले भेद समाप्त होंगे। इसके अलावा देश में अंग्रेजी कैलेंडर की जगह भारतीय कैलेंडर को मान्यता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here