भाजपा में शामिल होंगे राजद के बागी अमरनाथ गामी! जायसवाल समेत कई नेताओं से हो चुकी है बात

0

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में राजद के बागी दरभंगा शहरी क्षेत्र से 2020 विधानसभा का चुनाव राजद के टिकट पर लड़ने वाले पूर्व विधायक अमरनाथ गामी होली के बाद विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा में शामिल होने को लेकर अमरनाथ गामी दिल्ली में हाजिरी लगा चुके हैं। दिल्ली में पार्टी के कुछ नेताओं से भेंट करने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर और मधुबनी सांसद अशोक यादव से वार्ता कर चुके हैं। इन नेताओं के साथ अमरनाथ गामी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तैर रही है।

swatva

भाजपा में शामिल होने को लेकर गामी ने कहा कि 2020 के चुनाव में नेतृत्व का उनपर भरोसा था। परंतु, स्थानीय नेताओं से सामंजस्य नहीं बैठ पाया। इसलिए ऐसे स्थिति में इस पार्टी में रहकर कार्य करना कठिन है। इसलिए वे अब भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में वे निःस्वार्थ भाव से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के किये काम करेंगे।

बीते दिन दिल्ली से लौटने के बाद गामी दरभंगा भाजपा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे। दफ्तर में गामी को देखते ही वहां मौजूद कार्यकर्ता थोड़ा अचंभित रह गए, उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि वे इतनी जल्दी भाजपा के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बहरहाल, भाजपा में शामिल होने के बाद अमरनाथ सामी के व्यक्तिगत प्रशंसक काफी खुश नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here