भाजपा नेताओं की विनाशकाले विपरित बुद्धि : मदन मोहन झा

0

पटना : ‘विनाशकाले विपरित बुद्धि’। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे के बहाने यह टिप्पणी करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन ने कहा कि भाजपा में निराशा व्याप्त है। इसलिए भाजपायी मंत्री उल्टे-सीधे बयान देते हैं। मालूम हो कि बीते दिनों अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पिछले चार सालों में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता घटी है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में हुए लोकसभा उपचुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यह हार भाजपा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव का संकेत है।
वहीं बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने कहा कि आज आम जनता पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से परेशान है। लेकिन केंद्र सरकार सम्राट नीरो की तरह चैन की बंसी बजा रही है।
उन्होंने भाजपा के सहयोगी दलों का हवाला देते हुए कहा कि उनके सहयोगी दल कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन सभी का बीजेपी से मोहभंग हो चुका है। वह सभी महागठबंधन में आने वाले हैं। स्थिति जल्द ही स्पष्ट हो जाएगी। उधर बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बीजेपी प्रवक्ता राजीव रंजन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्हें इतिहास की जानकरी नहीं है, वह हमें इतिहास का पाठ न पढ़ायें। बीते दिनों बीजेपी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस सेना के पराक्रम पर भी राजनीति करती है। एचके वर्मा ने 1965, 1971 का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पाकिस्तान को कई बार शिकस्त दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here