भगवान शिव की बरात में गाड़ीवान बने नित्यानंद राय

0

पटना/सोनपुर : हरिहर क्षेत्र में फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि पर आज भव्य शिव बरात निकली। इस मौके पर नगर महादेव पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकली भगवान की बरात में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शिव के प्रिय वाहन बैलगाड़ी के गाड़ीवान बने। उनके साथ शिव बारात में भूत, बेताल सब शामिल हुए। इस शिव बरात में देवी-देवताओं की करीब 100 झांकियां शामिल हुईं।

शिव बरात कि तैयारी इस अहम शिव क्षेत्र में कल गुरुवार को ही शुरू हो गई थी। इस दिन हरिहरनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ को हल्दी लगाने का संस्कार पूरा किया गया। इसके बाद आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सर्वप्रथम नगर महादेव पतालेश्वर नाथ ​मंदिर में भोले बाबा का जलाभिषेक किया। फिर भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई।

swatva

लगभग करीब 30 वर्षों से उजियारपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। विधायक बनने से पहले, फिर विधायक-सांसद बनने के बाद भी वे हर वर्ष बाबा के गाड़ीवान की भूमिका में नजर आते रहे हैं। श्री राय ने इस मौके पर भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here