बेऊर में अनंत की हवा हुई टाईट, एक मच्छर ने बाहुबली को..!

0

पटना : हाल—हाल तक शासन प्रशासन के लिए चुनौती बने मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल पहुंचते ही खुद खौफ में आ गए हैं। बेऊर में बाहुबली की नींद किसी शूटर ने नहीं हराम की है। बल्कि यह तो अदने मच्छरों का खौफ है जिसने रातभर उन्हें वहां सोने नहीं दिया।

जेल प्रशासन ने नहीं दी मच्छर भगाने वाली टिकिया

बेऊर के कैदी नंबर 13617 बने अनंत सिंह ने जेल प्रबंधन से मच्छर भगाने वाली टिकिया की मांग की, लेकिन उनको वह उपलब्ध नहीं कराया गया। नतीजतन बड़े बड़ों की हवा टाईट करने वाले अनंत सिंह बेऊर में पूरी रात गर्मी और मच्छर से खौफजदा और परेशान रहे।

swatva

राजबल्लभ और विजय कृष्ण ने बांटा दर्द

हालांकि बेऊर जेल में अनंत सिंह को कुछ पुराने साथी भी मिले। अनंत के ये साथी उनकी ही तरह राजनीति के क्षेत्र से हैं। इनमें राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव और राजद के ही पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने जेल पहुंचने पर अनंत का स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार बेऊर जेल में अनंत सिंह ने दिन का खाना खाने से तो इंकार कर दिया था लेकिन रात को उन्होंने अपने दोनों साथियों के साथ बैठकर खाना खाया।

गौरतलब है कि मोकामा के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह दिल्ली में सरेंडर करने के बाद बिहार लाए गए थे। बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल में रखा गया है। बाढ़ के लदमा स्थित उनके पैत्रिक घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद वे फरार हो गए थी। इसी केस में उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था। मोकामा विधायक को बेऊर जेल के डिवीजन वार्ड में रखा गया है। विधायक होने के नाते यहां उन्हें कुछ विशेष सुविधाएं मिलेंगी जिनमें एक चौकी, पंखा और चादर के अलावा एक सेपरेट बाथरूम की सुविधा शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here