बेतिया में सेक्स रैकेट, होटल से धराए दस लोग   

0

बेतिया : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने होटल के एक कमरे से चार लड़कियों के साथ छह लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

बेतिया शहर के स्टेशन चौक के समीप स्थित नारायणी होटल में यह सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। जहां सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस में इस देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ फोड़ते हुए होटल के एक रूम से चार लड़कियों के साथ छह लड़कों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी की कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गई और वहां के कर्मचारी होटल छोड़कर फरार हो गए।

swatva

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी : एसपी

एसपी जयंतकांत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के एक निजी होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलता है। डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उस होटल में रेड कर चार लड़कियों के साथ छह लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक सामान भी हाथ लगे हैं। पुलिस होटल के मालिक और उसके फरार कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

राजन दत्त द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here