बेटे के प्रेम की सजा बुजुर्ग मां—बाप को, पेड़ से बांधकर पीटा

0

पटना/कैमूर : बिहार के बुजुर्गों के लिए जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तरह—तरह की योजनाओं और सुरक्षा कवचों की घोषणा कर रहे हैं वहीं उनके बिहार के ही कैमूर जिले से एक बुजुर्ग दंपति पर तालीबानी अत्याचार की खबरे सामने आयी है। यहां एक बुजुर्ग दंपति को न सिर्फ पेड़ से घंटों बांध कर रखा गया, बल्कि इस दौरान उनकी जमकर पिटाई भी की गई। बुजुर्ग दंपति का कसूर सिर्फ इतना था कि उनके बेटे का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग के मामले में बेटे की जगह माता-पिता को ही दोषी ठहराकर गांव के तालीबानी समाज ने सजा दे दी। इस दौरान गांववाले तमाशबीन बने रहे।

पंचायत का तालिबानी न्याय

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर जिलांतर्गत रामगढ़ थाना के सराय गांव में एक बुजुर्ग दंपति का बेटा गांव की ही एक लड़की से प्रेम करने लगा। प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने के बाद भी प्रेम प्रसंग चलता रहा। लड़का एक दिन अपनी प्रेमिका को उसके ससुराल से लेकर फरार हो गया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने पंचायत लगाकर लड़के के माता-पिता को पेड़ से बाध दिया। उन्हें पहले पेड़ से बांधा गया फिर उनके साथ मारपीट की गई। इसमें महिला का एक हाथ टूट गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाद में गांव के ही लोगों ने समझा कर मामले को शांत करवाया। पीड़ित दम्पती ने थाने में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी दिलनवाज अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में आरापितों की गिरफ्तारी के साथ ही त्वरित कार्रवाई कर रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here