बेगूसराय शेल्टर होम से गार्ड को बंधक बना 5 लड़कियां फरार, चार धरी गईं

0

बेगूसराय : मुजफ्फरपुर कांड के बाद प्रदेश में स्थित बालिका गृह लगातार सुर्खियों में रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार की सुबह बेगूसराय बालिका गृह से पांच लड़कियां फरार हो गईं। फरारी से पूर्व लड़कियों ने वहां पहरे पर तैनात महिला गार्ड को बंधक बना लिया और उससे मेन गेट की चाबी छीन ली तथा आराम से ताला खोलकर भाग निकली। घटना के बाद जैसे—तैसे बंधनमुक्त होकर गार्ड ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

यह बालिका गृह बेगूसराय जिलांतर्गत रतनपुर ओपी क्षेत्र के निराला नगर में स्थित है। सूचना के बाद वहां पहुंची पुलिस ने लड़कियों की खोज शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी सुधा कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से चार लड़कियों को बरामद भी कर लिया जबकि गायब एक लड़की की तलाश की जा रही है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर लड़कियां बालिका गृह से क्यों भागी और उनका मकसद क्या था। पुलिस बरामद बालिकाओं से पूछताछ कर रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here