बेगूसराय में rss कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

0

बेगूसराय : बेगूसराय जिलांतर्गत मटिहानी थानाक्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात को एक आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार घटना मटिहानी के रामदिरी सोनूवाला दियारा में घटी। बताया गया कि यहां अपराधियों ने सोए अवस्था में किसान सुरेंद्र सिंह को गोली मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे। सुरेंद्र सिंह के भाई भी पूर्व में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।

सूचना के बाद पहुंची मटिहानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट में भेजने के बाद इस सिलसिले में एक संदिग्ध नागा सिंह को हिरासत ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। बताया जाता है कि सुरेंद्र सिंह खेती करते थे तथा अपने मवेशियों के साथा दियारा इलाके में अपने खेत में ही एक झोपड़ी बनाकर रहते थे।

swatva

सुरेंद्र सिंह के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में खेत की सीमा को लेकर उनकी देवेंद्र सिंह और नागा सिंह से कहासुनी हुई थी जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। रात में जब सुरेंद्र सिंह झोपड़ी में सोए हुए थे, तभी नागा सिंह, देवेंद्र सिंह अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी। पुलिस छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here