बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को किया गया आइसोलेट, गांव को किया जा रहा सील

0

बेगूसराय : लॉक डाउन के बावजूद देशभर में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से अब तक 5,194 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 401 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 149 लोगों की मौत हो चुकी है। तथा 4643 लोगों का इलाज जारी है। बिहार की बात करें तो अभी तक बिहार में 4 केंद्रों पर 4596 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच हुई हुई है। जिसमें 38 पॉजिटिव केस सामबने आये हैं। तथा 465 सैंपल की जांच बाकी है।

मालूम हो कि बिहार में मंगलवार को कोरोना के छह पॉजिटिव केस सामने आये थे। जिसमें से चार मरीज सिवान जिले के हैं औैर दो बेगूसराय जिले के हैं। जानकारी के अनुसार सिवान का कोरोना मरीज का ट्रैवल हिस्ट्री है, वह मिडिल ईस्ट से लौटकर अपने घर सिवान आया था। वहीं बेगूसराय में जो कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं, वे दोनों हाल के दिनों में ही विदेश से आए थे और छुप कर रह रहे थे। सूचना मिलने के बाद दोनों संदिग्धों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। जांच के बाद दोनों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

swatva

देर शाम दोनों मरीजों का कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए सभी आठ लोगों को सदर अस्पताल लाया गया। फिर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी आठ लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है। तथा रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त गांव को सील किया जा रहा है तथा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here