बीच बाजार लड़ पड़े मंत्री जी और एसडीओ साहब, जनता ने ली मौज

0

लखीसराय : भरे बाजार सबके सामने आज बिहार के सरकार के एक मंत्री और एसडीओ के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं होने की खबर है। वाकया लखीसराय का है जहां बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा छठ घाटों के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि विवाद तब शुरू हुआ जब मंत्री जी के साथ चल रहे एक कार्यकर्ता ने एसडीओ को भइया कह दिया। इसके बाद एसडीओ साहब कार्यकर्ता पर भड़क गए और उसे डांटने लगे।

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जब बीच बचाव किया तो अधिकारी मंत्री से ही उलझ गए। जानकारी के अनुसार अधिकारी सरेआम मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर चिल्लाने लगे। एक क्षण के लिए तो मंत्री जी हक्का बक्का रह गए। बीच बाजार हो रहे इस तमाशे को देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी अधिकारी पर बरस पड़े।

swatva

मंत्री ने अधिकारी से कहा कि कार्यकर्ता ने तो बस आपको भइया कहा है। इसमें उसकी गलती क्या है। इसके बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here