बाढ़ में वार्ड सदस्य के पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहगीर भी चपेट में

0

पटना/बाढ़ : राजधानी पटना से सटे बाढ़ में आज गुरुवार की सुबह अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक वार्ड   सदस्य के पति और एक राहगीर को गोली मार दी।घटना बाढ़ थाना के बाज़ार समिति इलाके में हुई। आज सुबह से     ही अपराधी वहां घात लगाए बैठे थे और जैसे ही वार्ड सदस्य के पति ​वीरेंद्र कुमार वहां पहुंचे उन्होंने ताबड़तोड़       फायर खोल दिया।
इस दौरान वहां से गुजर रहा एक साइकिल सवार भी गोलीबारी की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में दोनों लोगों को पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सहरी पंचायत के वार्ड सदस्य के पति वीरेंद्र कुमार को लक्ष्य कर यह हमला किया गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन जारी है। वारदात के बाद बाढ़ शहर में भारी तनाव की खबर है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here