बरकतों के पाक महीने रमजान का आगाज 6 या 7 से

0

नवादा : बरकतों व अल्लाह की इबादत का महीना रमजान आने वाला है। इसके आने में अब चंद दिन शेष रह गए हैं। वैसे यह पूर्णतः चांद पर निर्भर करता है। चांद अगर 5 मई को दिखाई दिया तो पहले रोजे का आगाज 6 मई को होगा अन्यथा 7 मई से रोजा होना तय माना जा रहा है।

इस पाक महीने का 20 रोजा 15 घंटों से अधिक का

मुस्लिम धर्म गुरूओं के अनुसार इस वर्ष रमजान के इस पाक महीने में 20 रोजा 15 घंटों से भी अधिक का होगा। ऐसे में रोजेदारों को इस तपती लू भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पडेगा। पहला रोजा 14 घंटा 47 मिनट का होगा।

swatva

चांद दिखाई देने के बाद तिथि का होगा निर्णय

रमजान के आगमन की तैयारियां रोजेदारों द्वारा आरंभ कर दी गई हैं। मस्जिदों से लेकर घरों तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रमजान में नमाज अदा करने वाले रोजेदारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे, इसके लिए मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की जा रही है। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा आरंभ करने के लिए अभी से ही अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करने लगे हैं ताकि रोजा रखने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे। इधर नन्हे-मुन्ने भी अपना पहला रोजा रखने को लेकर उत्साहित हैं।
बता दें गत वर्ष 2018 में बरकत का महीना रमजान का आगाज 17 मई से हुआ था जिसमें 15 रोजा मई माह में जबकि 15 रोजा जून माह में हुआ था। उस वक्त भी काफी गर्मी थी लेकिन इस वर्ष समय से पूर्व गर्मी के आरंभ होने व जिले का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने से हर तबका परेषान है। बावजूद आस्था का गर्मी व लू पर भारी पडना तय माना जा रहा है।

मस्जिदों में की जा रही विशेष तैयारी

रमजान को लेकर अंसार नगर, मिरदह टोली, पुरानी बाजार जामा मस्जिद, बडी दरगाह समेत फेजूल बारी व अन्य स्थानों के मस्जिदों में विशेष साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही कस्बों, प्रखंड मुख्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में तरावीह की विशेष व्यवस्था आरंभ कर दी गई है।

किस तिथि को कितने घंटों का होगा रोजा

6 मई 14 घंटा 47 मिनट, 7 मई -14 घंटा 47 मिनट, 8 मई- 14 घंटा 49 मिनट, 9मई- 14 घंटा 50 मिनट, 10 मई- 14 घंटा 52 मिनट, 11 मई- 14 घंटा 53 मिनट, 12 व 13 मई- 14 घंटा 55 मिनट, 14 मई- 14 घंटा 57 मिनट, 14 मई-14 घंटा 58 मिनट, 16 व 17 मई- 15 घंटा, 18 मई-15 घंटा 02 मिनट, 19 मई- 15 घंटा 03 मिनट, 20 व 21 मई-15 घंटा 05 मिनट, 22 व 23 मई -15 घंटा ,07 मिनट, 24 व 25 मई- 15 घंटा 09 मिनट, 26 मई- 15 घंटा 10 मिनट, 27 मई-15 घंटा 11 मिनट, 28 व 29 मई- 15 घंटा 13 मिनट, 30 मई- 15 घंटा 14 मिनट, 31 मई व एक जून-15 घंटा 16 मिनट, 02 जून- 15 घंटा 17 मिनट, 03 जून-15 घंटा 18 मिनट व चार जून-15 घंटा 19 मिनट।

गरीबों की करें मदद

नवादा मस्जिद के मुफ्ती इनायतुल्लाह कासमी ने कहा कि रमजान का पाक महीना पांच मई की रात चांद के दीदार के साथ आरंभ होगा। इस बार 20 रोजा 15 घंटों से अधिक का होगा। बरकत व इबादत के इस महीने में अल्लाह से सभी के लिए दुआ करें। इस पाक महीने में गरीबों की मदद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here