बांका में दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत

0

बांका/भागलपुर : भागलपुर के पड़ोसी जिले बांका में एक दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर चार मासूमों की मौत हो जाने की खबर मिली है। इस हादसे में एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। ​दीवार गिरने की यह घटना बांका जिले के धोरैया थानाक्षेत्र में स्थित तिलवारी गांव में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मारे गए बच्चों में तीन लड़कियां जबकि एक लड़का शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाल में हुई बारिश से भैरो यादव के मिट्टी के बने घर की दीवार काफी गीली और कमजोर हो गई थी। इसबीच भैरो यादव ने घर की दीवार से सटाकर रेत रख दिया था। इससे दीवार पर दबाव और बढ़ गया जिससे वह गिर गया। जब दीवार गिरी, उस समय वहां बच्चे खेल रहे थे जो दीवार के मलबे में दब गए। एक साथ चार बच्चों की मौत से तिलवारी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here