बंगाल की खाड़ी से उठा “आसानी” चक्रवात, ओडिसा झारखंड के रास्ते पहुंचेगा बिहार

0

पटना: बंगाल की खाड़ी में असानी चक्रवात के उठने से मौसम का मिजाज बदलता दिखाई पड़ रहा है। इसका असर आने वाले एक दो दिनों में बिहार में भी दिख सकता है। यह बंगाल से ओडिसा झारखंड से रास्ते बिहार के दक्षिणी और पूर्वी भाग में असर दिखा सकता है। जिसके कारण 11-12 मई को पटना और गया में आंधी के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही उत्तर बिहार में भी इसका असर हो सकता है। तापमान में गिरावट और बादलों की घेराबंदी से इसके असर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

चक्रवात के असर से पहले भी बिहार से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके साथ ही पूर्वा हवा के असर से थोड़ी ठंडक बनी रहेगी। वहीं पटना के मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार समेत कुछ अन्य जिलों जैसे- पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, पटना, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा और दरभंगा आदि में बारिश के आसार हैं।

swatva

असानी चक्रवात की रफ्तार 90 से 120 किमी प्रतिघंटे की हो सकती है। इसका ज्यादा असर पश्चिम बंगाल, ओडिसा और आंध्रप्रदेश में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि बिहार तक आते आते असानी की रफ्तार कम हो जाएगी।

सौरव झा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here